बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

अचानकमार टाइगर रिजर्व में गोली मारकर चीतल का शिकार, बीट गार्ड के बेटे सहित 4 गिरफ्तार, ATR को दो दिन बंद रखने का आदेश

अचानकमार टाइगर रिजर्व में गोली मारकर चीतल का शिकार, बीट गार्ड के बेटे सहित 4 गिरफ्तार, ATR को दो दिन बंद रखने का आदेश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व में गोली मारकर चीतल का शिकार करने वाले वाले चार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है. वन विभाग की टीम ने बीट गार्ड के बेटे सहित 4 आरोपियों को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है, जबकि पूर्व सरपंच सहित 3 आरोपी अभी फरार हैं.

पकड़े गए आरोपियों से 3 चीतल का मांस बरामद हुआ है. वहीँ होली पर्व के दौरान दो दिन 28 और 29 मार्च को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. इससे एक दिन पहले ही गोली मारकर ATR में चीतल का शिकार किया गया.

अचानकमार टाइगर रिजर्व में बढ़ाई गई सुरक्षा

जानकारी के मुताबिक, होली पर्व को देखते हुए ATR में सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसी के तहत शनिवार रात सूचना मिली की, करंट लगाकर वन्य जीवों का शिकार किया जा रहा है. इस पर ग्राम शिवतराई के आसपास इलाके में टीमें सर्चिंग के लिए निकलीं. इस बीच रात करीब 2.30 बजे बाइक पर आते दो युवक दिखाई दिए। इस पर घेराबंदी कर विवेक नेल्सन और नेक्सन जॉर्ज को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 10 किलो चीतल का मांस बरामद हुआ।

सर्च वारंट लेकर डॉग स्क्वॉयड के साथ मारा छापा

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह करीब 6.30 बजे सर्च वारंट लेकर डॉग स्क्वॉयड के साथ छापा मारा। शिवतराई के पूर्व सरपंच संतोष पोर्ते के घर से चीतल का 25 किलो मांस, धारदार हथियार और मुन्ना यादव के घर से तीर-धनुष, जीआई वायर, क्लच बरामद हुआ। वहीं एक मकान से भुवनेश्वर पोर्ते को पकड़ा गया। उस ने 5 से 7 किमी तार शिकार के लिए बिछाया था, जिसे उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया।

दो दिनों के लिए टाइगर रिजर्व बंद

टाइगर रिजर्व को दो दिनों 28 और 29 मार्च के लिए बंद कर दिया गया है। बताया गया था कि होली पर्व पर वन्य प्राणियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए गश्त भी बढ़ाई गई। वहीं शिवतराई स्थित रिसार्ट और जिप्सी की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया था कि इन दो दिनों में प्रत्येक रेंज का अमला पूरे समय गश्त करेगा। कोई भी मुख्यालय छोड़कर नहीं जाए, इसको लेकर भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन