बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्तीसगढ़: सरकारी अस्पतालों में पर्चा बनवाने नहीं देनी होगी 10 रुपए फीस, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़: सरकारी अस्पतालों में पर्चा बनवाने नहीं देनी होगी 10 रुपए फीस, जानें किन्हें मिलेगा फायदा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर के सरकारी अस्पतालों में बाह्य रोगी विभाग (OPD) और इन पेशेंट डिपार्टमेंट (IPD) सुविधा को फ्री कर दिया है। आयुष्मान कार्ड अथवा राशन कार्ड रखने वाले किसी व्यक्ति को अब इलाज के लिए 10 रुपए फीस नहीं देनी होगी।

कुछ पैथोलॉजी जांच के लिए शुल्क अदा करना होगा

मरीजों को अब केवल कुछ पैथोलॉजी जांच के लिए शुल्क अदा करना होगा। अधिकारियों ने बताया, स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में फ्री इलाज कराया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की है। अगर यह प्रयोग सफल रह तो इसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जाएगा। वहां भी कोई दिक्कत पेश नहीं आई तो फिर पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना है। फिलहाल शहरी क्षेत्र के 14 लाख से अधिक लोगों को इस योजना का फायदा मिल सकता है।

रायपुर के इन अस्पतालों में यह सुविधा

डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल पंडरी, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, जच्चा-बच्चा केंद्र कालीबाड़ी, डीडी नगर, हीरापुर, गोगांव, भनपुरी, गुढ़ियारी, राजातालाब, मोवा, आमासिवनी, कचना, लाभांडी, बोरियाकला, देवपुरी, कांशीराम नगर, मठपुरैना, भाठागांव, चंगोराभाठा, खोखोपारा और रामनगर। इन केंद्रों में रोजाना चार हजार 500 से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन प्रणाली ने काम करना शुरू किया

सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन पंजीयन प्रणाली ने काम करना शुरू कर दिया है। पहले से पंजीकृत मरीजों के मोबाइल नंबर बताते ही तुरंत OPD पर्ची मुहैया हो गई। रायपुर जिला अस्पताल में कुछ देर के लिए पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों को ठीक कर लिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन