बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्तीसगढ़: धर्मांतरण मसले पर भाजपा का जेल भरो आंदोलन 28 को, सरकार को घेरने की तैयारी

छत्तीसगढ़: धर्मांतरण मसले पर भाजपा का जेल भरो आंदोलन 28  को, सरकार को घेरने की तैयारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हिंदुओं के धर्मांतरण मसले में प्रदेश भाजपा का जेल भरो आंदोलन 28 सितंबर को होगा। जानकारी के अनुसार पूर्व घोषित इस कार्यक्रम की रुपरेखा के तहत राजधानी के हर मंडल से कार्यकर्ता थाने पहुँचेंगे और घेराव करेंगे और तब तक नहीं हटेंगे जब तक कि उन्हें गिरफ़्तार कर जेल नहीं भेजा जाता।

आक्रामक आंदोलन की तैयारी

सूत्रों की माने तो भाजपा का यह कार्यक्रम और अधिक आक्रामक हो इसके लिए पार्टी के भीतर विमर्श का दौर जारी है। संगठन मन बना चुका है कि यह आंदोलन प्रतीकात्मक गिरफ़्तारी तक सीमित नहीं रहेगा, जेल भरो शब्द अपने अर्थ पूरा करें इसके लिए पूरी क़वायद होगी लेकिन राजनैतिक आंदोलन के अनुशासन के साथ। कल आंदोलन की रुपरेखा तय करने बैठक होगी जिसके बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन