रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीँ राजधानी रायपुर में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर में आज 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। रायपुर में हीरापुर के अविनाश प्राइड से 2 केस, गुढ़ियारी मंगल बाजार से 1 केस और मठपुरैना श्रीराम नगर से 1 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

हीरापुर के दोनों कोरोना संक्रमित 22 जून को आंध्रप्रदेश से लौटे थे, वहीँ गुढ़ियारी और मठपुरैना में मिले मरीज की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव आई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।