केंद्रीय बैंक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में योजनाओं के नाम पर करोड़ों का गबन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में ताजा कारनामा सामने आया है. बैंक में 14.89 करोड़ रुपए से ज्यादा के गबन का पर्दाफाश हुआ है. इसको लेकर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पंकज सोढी ने दुर्ग कोतवाली में FIR दर्ज कराई है.

बैंक के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व BJP नेता प्रीतपाल बेलचंदन सहित संचालक मंडल पर बिना अनुमति अनुदान राशि और एकमुश्त समझौता योजना में छूट देने का आरोप लगा है.

जानकारी के मुताबिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में प्रीतपाल बेलचंदन और निर्वाचित संचालक मंडल जून 2015 से जून 2020 तक कार्यरत थे। आरोप है कि अप्रैल 2014 से मई 2020 के बीच पंजीयक सहकारी संस्थाएं से बिना अनुमति लिए 234 मामलों में 1313.50 लाख की अनुदान राशि गोदाम निर्माण के लिए दी गई। ऐसे ही अगस्त 2016 से जून 2019 तक एकमुश्त समझौता योजना में नियमों के विपरीत जाकर 186 मामलों में 175.61 लाख की छूट प्रदान की गई.

See also  कोरोना के खिलाफ दिन रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का महिलाओं ने फूलों से किया स्वागत, खाने-पीने की सामग्री भी दी

जांच टीम ने सौंपी 248 पन्नों की रिपोर्ट

मामले में बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और निर्वाचित संचालक मंडल पर धोखाधड़ी का आरोप था। कलेक्टर से की गई शिकायतों के आधार पर ADM बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं विनोद कुमार बुनकर, ऑडिटर अजय कुमार और कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर एके सिंह की संयुक्त जांच टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच कर 248 पन्नों की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी और इसमें बैंक के आर्थिक नुकसान की बात कही गई.

20 सालों से ज्यादा समय से सक्रिय रहे भाजपा में

सहकारिता के चाणक्य माने जाने वाले प्रीतपाल बेलचंदन ने करीब 9 माह पहले BJP से इस्तीफा दे दिया था। वे करीब 20 साल से भाजपा में सक्रिय थे। वह साल1997 में पहली बार बैंक के संचालक मंडल में चुनकर आए। 2004 में पुनर्गठन समिति के अध्यक्ष बने। 2008 से लगातार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। इस दौरान भी उनके ऊपर बैंक गतिविधियों पर अनियमितता के आरोप लगे थे.

See also  आज का राशिफल 29 सितंबर- सिंह राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।