bilaspur-highcourt

बिलासपुर। पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद इसका लाभ नहीं मिलने और नई पदोन्नति परीक्षा रखने के खिलाफ प्रभावित आरक्षकॉ की ओर से दायर याचिका में बिलासपुर हाईकोर्ट ने डीजीपी और बस्तर के आईजी से जवाब मांगा है।

बस्तर रेंज का मामला

बस्तर आईजी रेंज में पदस्थ आरक्षक नेकू राम ठाकुर, मूलचंद बघेल, दिवाकर मांझा सहित अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है सन 2016 में उन्होंने विभागीय पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण की थी और उन्हें प्रशिक्षण में भी भेजा गया था। इसके पश्चात उन्हें यह कहकर पदोन्नति नहीं दी गई कि अभी पद रिक्त नहीं है।

याचिका में कहा गया है कि, 5 सितंबर 2018 को पद रिक्त हुए तो बस्तर पुलिस अधीक्षक ने आईजी को पत्र लिखकर इन प्रशिक्षण प्राप्त आरक्षकों को पदोन्नत करने की अनुमति मांगी। पर उक्त पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरक्षक पदोन्नति नहीं पा सके।

इसके विपरीत अब बस्तर आईजी ने नए सिरे से पदोन्नति परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि याचिकाकर्ताओं को पात्रता के बावजूद पदोन्नति देने पर विचार नहीं किया जा रहा है। नई पदोन्नति परीक्षा में यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि पूर्व से परीक्षा उत्तीर्ण चुके आरक्षकों को नई पदोन्नति में प्राथमिकता दी जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।