रायपुर। वित्तीय वर्ष 2019-20 के दूसरे अनुपूरक के लिए 4 हजार 546 करोड़ रुपए

की अनुदान माँगों को विधानसभा ने स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन

में कहा कि विपक्ष कौरवी की सेना की तरह काम कर रहा है, पर मैं यह घोषणा कर

रहा हूँ बजट सत्र में किसान के लिए नई योजना शुरु हो जाएगी। उसे अंतर की राशि

हम देंगे।

 

यह बजट अब एक लाख हज़ार करोड़ से अधिक का हो चुका है। सीएम भूपेश बघेल

ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हमारी आर्थिक स्थिति को लेकर भ्रम फैलाती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि किसानों गरीबो के खाते में पैसा डालने से

अर्थव्यवस्था नहीं बिगड़ती।

 

अर्थव्यवस्था तो रिज़र्व बैंक से पैसा लेकर उद्योगपतियों को देने से बिगड़ती है. सदन की

कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. अनुपूरक बजट पर सीएम ने कहा कि

हमने राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने का फ़ैसला किया है। हमने राम वन गमन पथ

See also  Space Debris: हर हफ्ते धरती पर गिर रहा 1 मीट्रिक टन स्पेस मलबा, क्या इसके पीछे चीन, रूस या अमेरिका है?

को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राम को आस्था से माना भाजपा की तरह राम के नाम पर वोट

नहीं मांगा. अयोध्या में राम मंदिर के फैसले को भी देखें तो यह फैसला भी कोर्ट के जरिए

आया है और हम लोग कहते रहे हैं कि कोर्ट का फैसला स्वीकार्य होगा. हमारे प्रदेश का

गौरव है कि यहां कोलकाता के बाद सबसे अधिक समय स्वामी विवेकानंद जी ने गुजारा.

डे भवन में स्मृति संस्थान के लिए हमने अनुपूरक बजट में प्रावधान किया है.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।