बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Chhattisgarh News: युवती को रोकने चलती कार की छत पर चढ़ा युवक, गिरने मौत, AIIMS अस्पताल के सामने हुआ हादसा

Chhattisgarh News: युवती को रोकने चलती कार की छत पर चढ़ा युवक, गिरने मौत, AIIMS अस्पताल के सामने हुआ हादसा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Chhattisgarh News: रायपुर। राजधानी के AIIMS अस्पताल के सामने शुक्रवार रात एक युवक की चलती कार से गिरने के बाद मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का एक युवती से विवाद हुआ था। युवती के कार से वहां से जाने के दौरान युवक उसे रोकने के लिए कार की छत पर चढ़ गया।

कुछ दूरी तक कार चलने के बाद अचानक ब्रेक लगने से युवक सड़क पर गिर गया। गंभीर चोट आने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहबा बाजार निवासी गुलाबरंग बाठी (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

कार रोकने की कोशिश में छत पर चढ़ा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती कार से AIIMS के सामने पहुंची थी। इसी दौरान उसका युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवती कार में बैठकर वहां से जाने लगी। युवक ने उसे रोकने की कोशिश की और कार की छत पर चढ़ गया।

बताया जा रहा है कि कार कुछ दूरी तक चलती रही और युवक छत पर ही मौजूद रहा। इसी दौरान कार में अचानक ब्रेक लगने से वह नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

हादसे के बाद कार सवार युवक फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद कार सवार एक युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती और मृतक के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और किन परिस्थितियों में युवक कार की छत पर चढ़ा।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन