गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

सीएम बघेल समेत छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता सोनिया-राहुल गांधी से मिले, सालभर के कामकाज की दी जानकारी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/रायपुर। सीएम बघेल ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम श्री बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को प्रदेश सरकार के एक साल के कामकाज के बारे में जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान राहुल गाँधी ने नए महापौरों के साथ चर्चा की। उन्हें उनके दायित्व और जनता के प्रति जवाबदेही को लेकर टिप्स भी दिए।

सीएम बघेल के साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती लाल वोरा, पीएल पुनिया, ताम्रध्वज साहू, टीएस सिंहदेव, रविंद्र चौबे प्रेमसाय सिंह, देवेंद्र यादव के साथ अन्य नेताओं ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य सांसद और नगर निगम के महापौर, सभापति भी मौजूद थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन