KBC की हॉट सीट पर कल मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन के सामने होंगी छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ. मोनिका

रायपुर। Chhattisgarh’s Daughter On KBC: मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन द्वारा सोनी चैनल पर होस्ट किए जाने वाले कौन बनेगा करोड़पति के 16 सितंबर को प्रसारित होने जा रहे एपिसोड में छत्तीसगढ़ की डॉ. मोनिका गुरुपंचायन बैठेंगी। डॉ. मोनिका हाट सीट पर अमिताभ बच्चन के प्रश्नों का जवाब देंगी।

राजधानी से महज 70 किलोमीटर दूर धमतरी शहर की निवासी डा. मोनिका उर्फ डाली गुरूपंचायन वर्तमान में रायपुर में दंत रोग चिकित्सक हैं। डा. मोनिका ने बताया कि मां शकुंतला गुरुपंचायन कई सालों से केबीसी में जाने के लिए कोशिश कर रही थीं। मां की प्रेरणा से मई, 2021 में केबीसी के लिए पंजीयन करवाया। प्रथम प्रयास में ही चयन हो गया। इसके बाद प्रथम राउंड में कंप्यूटरीकृत जनरल नॉलेज के तीन सवाल पूछे गए। सही उत्तर देने के बाद दूसरे राउंड में पहुंचीं।

दूसरे राउंड में उनसे 10 प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर निर्धारित समय में देना था। दूसरे राउंड में सफल होने पर तीसरा राउंड हुआ, जिसमें व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। जून 2021 में तीसरे राउंड का साक्षात्कार भोपाल में हुआ, जिसमें 75 से 80 प्रतिद्वंद्वी थे। साक्षात्कार लेने वाले तीन लोगों ने जीवन और व्यक्तिगत सवाल के साथ कुछ जनरल नॉलेज के प्रश्न किए। साक्षात्कार आधे घंटे चला।

सदी के महानायक के सामने गाना गाया

डॉ. मोनिका ने बताया कि हाट सीट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठी तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वे सचमुच अमिताभ के सामने हैं। अमिताभ जी जितने महान कलाकार हैं, उतने ही विनम्र हैं। गाने का शौक होने के कारण अमिताभ बच्चन के सामने एक गाना गाने का भी अवसर मिला।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।