रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक गरिमामय कार्यक्रम

में केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के हाथों सम्मानित हुए।मंत्री ताम्रध्वज साहू

का सम्मान फेम इंडिया के सर्वे में एक योग्य मंत्री की कैटेगरी में किया गया है।

 

फेम इंडिया और एक सर्वे एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से व्यक्तित्व की छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ,

दूरदर्शिता, लोकप्रियता, कार्य शैली और काम के परिणाम जैसे सभी बिंदुओं को आधार मानकर देश भर से 21

सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों का चयन किया गया है। देश के 21 मंत्रियों में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम को

योग्य मंत्री के रूप में चयन किया गया है।

 

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी चयनित मंत्रियों का सम्मान केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया।

बता दें कि ताम्रध्वज साहू प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।

See also  NMDC Tender Scam: तुलिका कर्मा का बड़ा आरोप, स्थानीय ठेकेदारों को छोड़ बाहरी लोगों को मिला काम

अपने सरल व्यक्तित्व और कर्मठ शैली को लेकर वे प्रदेशभर में लोकप्रिय रहे हैं। पुलिस महकमे में आवश्यक

बदलाव करके व्यवस्था को दुरूस्त करने में उनकी अहम भूमिका रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।