गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

मुख्यमंत्री बघेल ने नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास पर की चर्चा

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

प्रो. बनर्जी ने छत्तीसगढ़ सरकार के नवाचारों और ग्रामीण विकास की योजनाओं को सराहा

मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकारा: जुलाई माह में छत्तीसगढ़ आने की दी सहमति

बोस्टन/रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमेरिका प्रवास के दौरान बोस्टन में एमआईटी केम्ब्रिज में नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से सौजन्य मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्थशास्त्री श्री अभिजीत बनर्जी को नोबल पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस वर्ष अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेता प्रो. अभिजित बनर्जी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने टीम के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक विकास के विभिन्न प्रयोगो पर विस्तार से चर्चा की । चर्चा के दौरान श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के अभिनव प्रयोग नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी, हॉट बाजार क्लिनिक योजना, सुपोषण अभियान और एथेनाल प्रोजेक्ट विषयों पर विस्तार से बातचीत की। प्रो. बनर्जी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रत्येक प्रयोगों को सराहा।

प्रो. बनर्जी ने नवाचारों के इन सफल प्रयोगों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आर्थिक विकेन्द्रीकरण के लिए विशेष चिन्हित इलाकों को क्लस्टर अप्रोच से डिजाइन करने व मॉनिटरिन्ग पर जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ आकर प्रयोगों को देखने की मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जुलाई के आस पास राज्य में आने की सहमति भी दी।

प्रो. बनर्जी के सहयोगियो के साथ मुख्य सचिव श्री मंडल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रही प्रदेश की सचिव एम् गीता भी उपस्थित थी। लगभग डेढ घंटे के इस संवाद के बाद प्रो. बनर्जी ने अपने हस्ताक्षर के साथ अपनी किताबें भी मुख्यमंत्री को भेट कीं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन