गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

मुख्यमंत्री बघेल ने फसल क्षति का आंकलन करने कलेक्टरों को दिए निर्देश, प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत दी जाएगी आर्थिक सहायता

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न स्थानों में बीते दिन बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों की क्षति की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभावित इलाकों में इसका सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा के कारण फसल की क्षति 33 प्रतिशत से अधिक होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधान के अनुसार प्रभावित किसानों को आर्थिक अनुदान सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व विभाग द्वारा फसल क्षति की जानकारी निर्धारित परिपत्र में एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है। पत्र में बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति एवं अनुदान सहायता की जानकारी राजस्व विभाग के ईमेल आई डी [email protected] या फैक्स नम्बर 2510823 भिजवाने कहा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन