रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को रायपुर, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान कर 11 बजे पाटन तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.30 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।

मुख्यमंत्री 5 अक्टूबर को संध्या 6 बजे रायपुर के डब्ल्यूआरएस कालोनी जायेंगे और वहां दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 7.05 बजे कुम्हारी महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इसके बाद 7.35 बजे हनुमान मंदिर मैदान चरौदा पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे बिजली नगर भिलाई-3 में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रायपुर वापस लौट आएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।