मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा-‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की परिकल्पना को कर रही साकार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि लाखों देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी का यह पर्व हमें उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों की याद दिलाता है। जिनके बलबूते आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्हें याद कर मन उनके प्रति सम्मान और गर्व से भर जाता है।

बघेल ने देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोंउ सहित छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना का विस्तार करने वाले सभी पुरखों को नमन किया। उन्होंने कहा कि संघर्षों से मिली आजादी अनमोल है, हर नागरिक का कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर तबकों को सशक्त बनाने, गांवों को मजबूत करने और हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसानों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए लागू की गई योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आनेे लगे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ के सभी जिला चिकित्सालय और विकासखण्ड स्तरीय अस्पताल बनेंगे सर्व सुविधा संपन्न, CM भूपेश ने 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी लोक हितकारी योजनाएं लागू की गई हैं। जनकल्याण के काम को आगे बढ़ाते हुए राजीव गांधी के नाम पर भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लागू करने जा रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दायरे में राज्य की चुनिंदा प्रमुख खरीफ फसलों को लाया गया है। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है।

बघेल ने कहा कि आजादी के बाद देश सबसे बड़ी कोरोना महामारी की त्रासदी से लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना संकट अभी टला नहीं है इस वैश्विक चुनौती से जीतने के लिए हमें दृढ़ इच्छा शक्ति, आपसी सहयोग और ऐहतियात की जरूरत है। कोरोना काल में राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश की जनता तथा संस्थाओं ने अद्भुत कार्य किए। आगे भी इसी एकजुटता के साथ हम कोरोना से लड़ाई जीतने में सफल होंगे।

See also  सिम्स और सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार ने दिया जवाब– जेम पोर्टल पर कम बोलियां आने से अटका टेंडर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।