मुख्यमंत्री भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल को रायपुर कोर्ट से मिली जमानत, जातिगत टिप्पणी मामले में किया गया था गिरफ्तार

रायपुर। जातिगत टिप्पणी मामले करने के मामले में आरोपी बनाए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को रायपुर कोर्ट से शुक्रवार को जमानत दे दी गई है। उनके अधिवक्ता ने जमानत आवेदन दाखिल की थी।

बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता के खिलाफ डीडी नगर थाने में ब्राहमण समाज ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने नंद कुमार बघेल के खिलाफ थाने में 505 और 153 के तहत अपराध दर्ज किया था। नंद कुमार बघेल ने अपने एक बयान मे ब्राहमणों को बाहरी और विदेशी बताया था। इस बात से नाराज ब्राहमणों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आगरा से नंदकुमार बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान जनक कुमार हिडको के कोर्ट में करीब एक घंटे चली बहस के बाद उन्हें 15 दिनों के लिए जेल भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद वो 7 सितंबर से जेल में बंद थे। आज उन्हें बेल दे दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।