रायपुर: छत्तीसगढ़ में काफी दिन धर्मांतरण और आरक्षण का मुद्दा गरम है। धर्मांतरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण के मुद्दे में कांग्रेस के पास सूची है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कितने चर्च बने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में धर्मांतरण हुआ तभी चर्च बने सभी सूची हैं हमारे पास भारतीय जनता पार्टी अब लड़ नहीं पा रही है उसके पास केवल 2 ही मुद्दे बचे हैं धर्मांतरण और संप्रदायिकता दो ही मुद्दे हैं जिसमे बीजेपी की मास्टरी है लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी कोई भी षड्यंत्र कर ले सफल नहीं होंगे असफल ही होगा।

बता दें कि प्रदेश आरक्षण को लेकर राज्य सरकार और राजभवन में तनातनी जारी है। 1 महीने बाद भी जहां राज्यपाल का रुख आरक्षण बिल को लेकर साफ नहीं हो सका है, तो वहीं कांग्रेस लगातार इस मामले में हमलावर है। इसी बीच राज्यपाल ने बस्तर दौरे पर जाने का फैसला लिया है। अब राज्यपाल के इस बयान को लेकर भी राजनीति गरम है। इधर मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में आरक्षण के मुद्दे पर राजभवन पर तीखा हमला बोलाा।

See also  CG. Breaking News - बीजेपी निकलेगी कांग्रेस सरकार के घोटालों की बारात

राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान-

राम मंदिर न्यायालय के आदेश पर बना है भारतीय जनता पार्टी ने नहीं बनाया है उसमें ट्रस्ट बनाया गया संगठन बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर बन रहा है, भारतीय जनता पार्टी नहीं बना रही, राम वन गमन पथ पर्यटन बनाने की बात है तो कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में कोई आदेश नहीं किया, हमने अपनी श्रद्धा से भव्य मंदिर बनाया और बना भी रहे हैं बहुत भव्य मूर्ति शिवरीनारायण में 35 फीट ऊंची राम की मूर्ति बना रहे हैं 51 फिट की चंदखुरी में राम का मंदिर स्थापित किया है जहां कौशल्या माता का मंदिर है लगातार हम काम कर रहे हैं। हम वोट की राजनीति नहीं करते हैं बीजेपी वोट के लिए काम कर रहे हैं, हम आस्था के लिए काम करते हैं जो भगवान राम को पूजने की छत्तीसगढ़ में परंपरा है बनवासी राम के रूप में शबरी के राम के रूप, कौशल्या के राम शबरी के राम वनवासी राम और हमारे छत्तीसगढ़ के लिए भचा राम के रूप में हम स्मरण करते हैं हम सब के आस्था का केंद्र है।

See also  चुनाव व्यवस्था संभालने दिया जाएगा आईजी-एसपी को प्रशिक्षण

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर