रायपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत चिन्हांकित महिलाओं और बच्चों को गर्म पोष्टिक भोजन प्रदान करने की मुख्यमंत्री की मंशानुरूप मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को जारी किए हैं।

उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्त कराने के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को विशेष योगदान देने को कहा है।

 

मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए प्रदेश में बच्चों और महिलाओं को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्त कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान‘ के तहत अधिक से अधिक चिन्हांकित हितग्राहियों को गर्म भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

उन्होंने कहा कि सुपोषण अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि गर्म भोजन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की संख्या काफी कम है। कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्ति में गर्म भोजन सबसे महत्वपूर्ण उपाय है।

See also  ब्रेकिंग: 72 थर्मल संयंत्रों के पास सिर्फ तीन दिन का कोयला, देश में बन सकते हैं बिजली संकट जैसे हालात

इसलिए सभी जिला कलेक्टर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत अधिक से अधिक चिन्हित हितग्राहियों को गर्म पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और इस संबंध में की गई कार्यवाही से एक सप्ताह के भीतर अवगत कराएं। मुख्य सचिव ने कहा है कि इस अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध शासन स्तर से सख्त कार्यवाही की भी की जाएगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।