बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CHILD PORNOGRAPHY : सोशल साइट्स पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वालों पर NCRB का शिकंजा, 3 के खिलाफ FIR

CHILD PORNOGRAPHY : सोशल साइट्स पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वालों पर NCRB का शिकंजा, 3 के खिलाफ FIR
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो NCRB विभिन्न सोशल साइट पर महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध और आपत्तिजनक सामग्रियों के प्रसारण पर नजर रखी जा रही है। इसकी जद में कोरबा जिले के भी तीन युवक आ गए हैं। NCRB की रिपोर्ट पर पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो सोशल मीडिया, इंटरनेट पर अश्लील वीडियो या इमेज अपलोड कर रहे हैं। देशभर से अपलोड हो रहे इन कंटेंट पर नजर रखते हुए IP एड्रेस के माध्यम से संबंधितों का पता लगाया जाता है, और इलाके की पुलिस को प्रतिवेदन भेज कर कार्रवाई का निर्देश दिया जाता है।
इसी IP एड्रेस के आधार पर कोरबा के तीन युवकों द्वारा चाइल्ड पॉर्नोग्राफी अपलोड करना पाए जाने पर उनकेखिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 आईएनएफ एवं 67 ए आईएनएफ के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने कृष्णा बारल मूलनिवासी उड़ीसा के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। इसके द्वारा 5 अगस्त 2020 को चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड की गई थी। इसी तरह रामपुर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर सतपाल सिंह पटेल निवासी खरमोरा मेन रोड एवं अभिजीत राखोंडे निवासी शिवाजी नगर के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। इन दोनों के द्वारा इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड की गई थी। पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन