खुशखबरी: देश में बच्चों को इसी माह से मिल सकेगी वैक्सीन, जानें कहां तक पहुंची है तैयारी
खुशखबरी: देश में बच्चों को इसी माह से मिल सकेगी वैक्सीन, जानें कहां तक पहुंची है तैयारी

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर के बच्चों के लिए ज्यादा घातक होने की खबरों के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। अब बच्चों के लिए भी देश में जल्द वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि बच्चों के लिए कोरोना टीका इसी महीने आ सकता है। सरकार के मुताबिक, जायडस कैडिला के टीके को जल्द मंजूरी दी जा सकती है, जिसके परीक्षण 12-18 साल की आयु के बच्चों पर भी हुए हैं।

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अभी कोवैक्सीन के बच्चों पर परीक्षण शुरू हुए हैं, लेकिन उसके पूरे होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि परीक्षण प्रतिरोधक क्षमता के होते हैं। जबकि जायडस कैडिला के टीके के परीक्षण बच्चों पर हो चुके हैं। उम्मीद है कि अगले दो सप्ताह में वह लाइसेंस के लिए आ सकती है। टीके को मंजूरी देते समय इसे बच्चों को देने पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

See also  सरकारी मंजूरी से पहले ही अदार पूनावाला की SII ने बना लिए थे 20 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज, अगले माह एक्सपायर हो जाएंगे 5 करोड़ कोविशील्ड

परीक्षण में 800-100 बच्चे भी शामिल

जायडस कैडिला की वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण पूरे चुके हैं। इसके परीक्षण में 800-100 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 12-18 साल के बीच है। इसलिए इस टीके को 12-18 साल के आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी मंजूरी मिलने के प्रबल आसार हैं और पॉल ने भी ऐसे संकेत दिए हैं।

हालांकि, अंतिम फैसला एक विशेषज्ञ समूह परीक्षण के आंकड़ों के आधार पर करता है। यदि दो सप्ताह के भीतर वह लाइसेंस के लिए आवेदन करता है तो मुश्किल से एक सप्ताह और मंजूरी की प्रक्रिया में लगेगा। यानी इसी महीने टीका उपलब्ध हो सकता है।

तीन खुराक वाला टीका

कैडिला का टीका तीन खुराक वाला है। यह त्वचा में दिया जाने वाला इंट्राडर्मल टीका है। इसे इंजेक्शन के जरिये नहीं दिया जाता है, बल्कि एक अलग डिवाइस से चमड़ी में डाला जाता है। इसलिए बच्चों के लिए यह टीका ज्यादा उपयोगी होगा।

See also  वीर गाथा में हिस्सा लेनेवाले सौ छात्र बने 26 जनवरी की परेड के विशेष अतिथि

अगले चरण में कैडिला इसका परीक्षण 12 साल से छोटे उम्र के बच्चों पर भी करेगा। टीके को केंद्र सरकार के नेशनल बॉयोफॉर्मा मिशन के तहत सहायता दी गई है। कैडिला के प्रवक्ता ने कहा कि टीके के तीनों चरण के परीक्षण पूरे हो चुके हैं तथा आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। उसके बाद मंजूरी के लिए ड्रग कंट्रोलर को आवेदन किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।