गलवान घाटी झड़प में केवल चार सैनिकों की मौत के आंकड़े पर सवाल उठाने पर चीन ने अपने ही तीन पत्रकारों किया गिरफ्तार
गलवान घाटी झड़प में केवल चार सैनिकों की मौत के आंकड़े पर सवाल उठाने पर चीन ने अपने ही तीन पत्रकारों किया गिरफ्तार

बीजिंग। पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी इलाके में पिछले साल भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में चीन के केवल 4 सैनिकों की मौत पर सवाल उठाने वाले अपने ही देश के तीन पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर आरोप लगाए गए हैं कि ये चीनी सेना की शहादत का अपमान है।

बता दें कि पहले इस झड़प में किसी भी तरह के नुकसान से इनकार करने वाले चीन ने बीते दिनों आधिकारिक रूप से स्वीकार किया था कि इसमें उसके चार सैनिक मारे गए थे। 

इस मामले में सामने आईं कई रिपोर्ट्स के मुकाबले मरने वाले सैनिकों की संख्या केवल चार बताए जाने पर चीन के कुछ पत्रकारों ने संदेह जताते हुए सवाल उठाए थे। जिसके जवाब में चीन ने अपने ही देश के तीन पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पत्रकारों पर सेना की शहादत का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से किउ जिमिंग का नाम भी शामिल है। इकनॉमिक ऑब्जर्वर के साथ काम कर चुके 38 वर्षीय किउ को ये आंकड़े जारी किए जाने के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस झड़प में चीन के कम से कम 35 सैनिक मारे गए थे।

See also  मजदूरों की चांदी! हर हाथ को काम और पक्का सम्मान, श्रमिक दिवस पर साय सरकार ने दी बड़ी सौगात

किउ ने चीन के आंकड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह आंकड़ा इतनी देर से जारी करने भी सवाल उठाया था। उन्होंने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था, ‘भारत के नजरिए से देखा जाए तो वे जीत भी गए और कीमत भी कम चुकाई।’ जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए अन्य दो लोग ब्लॉगर  हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।