गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

नागरिकता कानूनः शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आज शाह से मिलने जाएंगे, गृह मंत्री ने सीएए पर चर्चा की पेशकश की थी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके बंगले पर पहुंचेंगे। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने कहा- सीएए के मुद्दे को लेकर अमित शाह जी ने पूरे देश को मिलकर चर्चा करने का आमंत्रण दिया है। इसलिए, हम रविवार दोपहर उनसे मिलने जा रहे हैं। हमारा कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं है। हर वो व्यक्ति हमारे साथ आएगा, जिसे सीएए पर आपत्ति है।

amit shah के लिए इमेज नतीजे

सीएए को लेकर दो दिन पहले एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा था कि इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करना लोगों का अधिकार है। सीएए पर आपत्ति जताने वाले लोग उनसे चर्चा करने आ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि चर्चा के लिए तीन दिनों के भीतर समय दिया जाएगा।

वैलेंटाइन डे पर सरकार को संदेश दिया

इससे पहले, शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने-बातचीत करने का न्योता दिया था। प्रदर्शनकारियों ने दिल के आकार के पोस्टरों पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहीन बाग आएं, अपना गिफ्ट स्वीकार करें और हमसे बात करें।’’ शाहीन बाग के ट्विटर हैंडल से भी प्रधानमंत्री को मिलने के लिए कहा गया है।

शाहीन बाग में 15 दिसंबर से धरना जारी

शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ 15 दिसंबर से लोग धरने पर बैठे हैं। इनमें काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। धरने की वजह से नोएडा और कालिंदी कुंज को जोड़ने वाली सड़क को बंद किया गया है। रास्ता खुलवाने को लेकर अदालत में भी याचिका दायर की जा चुकी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन