बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG NEWS : कस्तूरबा गांधी विद्यायल में 11वीं की छात्र ने लगाई फांसी, SDM ने पहुंचाया अस्पताल

CG NEWS : कस्तूरबा गांधी विद्यायल में 11वीं की छात्र ने लगाई फांसी, SDM ने पहुंचाया अस्पताल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक छात्रा ने फांसी लगा ली। बता दें कि कोंडागांव के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यायल में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगा ली। सभी घटना कि जानकारी मिलते ही हॉस्टल के कमरे में पहुंचे और दरवाजा तोड़कर छात्रा को फांसी के फंदे से नीचे उतारा । वहीं एसडीएम मौके पर पहुंचे और छात्रा को चिंताजनक हालत में हास्पिटल पहुंचाया। हालांकि एसडीएम की समझदारी और सूझबूझ से छात्रा की जान बचायी जा सकी है। यह पूरा मामला कोंडागावं जिला के केशकाल थाना क्षेत्र का हैं।

जानकरी के अनुसार केशकाल में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यायल संचालित हैं। यहां कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने आज सुबह 8 बजें के लगभग कमरे को अंदर से बंद करके बेल्ट से फांसी का फंदा बनाकर झूल गयी। दूसरी छात्राओं ने जब इस घटना को देखा तो उन्होने तुरंत छात्रावास अधीक्षिका को जानकारी दी। आनन फानन में कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा को फंदे से नीचे उतारा गया। अधीक्षिका ने तुरंत ही घटना की जानकारी एसडीएम शंकरलाल सिन्हा को दी। सूचना मिलते ही बिना वक्त गवांए एसडीएम खुद ही कार चलाकर छात्रावास पहुंचे और तत्काल छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे।

समय पर उपचार मिल जाने के बाद अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। केशकाल थाना प्रभारी ने छात्रावास अधीक्षिक और एसडीएम की तत्परता से तत्काल छात्रा को अस्पताल पहुंचा गया। जिससे अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। छात्रा ने किन कारणों से आत्महत्या की कोशिश की ये अभी जांच का विषय हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा का बयान अभी दर्ज नही हो सका हैं। छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, ये बयान दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन