रायपुर। cm bhupesh baghel मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल 8 एवं 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित न्यू सर्किट हाऊस में Collector conference कलेक्टर कॉन्फ्रेंस लेंगे। वे 8 अक्टूबर को सवेरे 9.30 बजे से आयोजित कॉन्फ्रेंस में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति तथा कानून एवं व्यवस्था के बारे में जिलेवार गहन समीक्षा करेंगे।

CM Bhupesh Baghel बता दें कि कलेक्टर कॉन्फ्रेंस Collector conference में प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, आईजी तथा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे। 8 अक्टूबर को दोपहर के भोजन के पश्चात् पुलिस अधिकारियों को जाने की अनुमति दी गई है।

CM Bhupesh Baghel दोपहर 2.30 बजे भोजन के पश्चात् आयोजित समीक्षा बैठक में सभी कलेक्टर्स के साथ संभागीय आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत और आयुक्त नगर निगम उपस्थित रहेंगे। इसके अगले दिवस 9 अक्टूबर को पुनः सवेरे 9.30 बजे से समीक्षा बैठक जारी रहेगी।

See also  आदिपुरुष पर बढ़ रहा आक्रोश, अब केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम से की प्रतिबंध लगाने की मांग… कहीं ये बड़ी बात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।