रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए साल पर श्रमिकों के लिए एक नई योजना प्रारंभ करने की घोषणा की।

इस योजना के तहत पंजीकृत मजदूर के काम के दौरान मृृत्यु पर एक लाख रुपए तथा दिव्यांगता पर 50

हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाएगी। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना पंचायत चुनाव

की आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रभावशील होगी।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश ने राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि

अर्पित कर नए वर्ष 2020 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री इसके बाद कोतवाली के पास चावड़ी में मेहनतकश मजदूर

भाई-बहनों को मिठाईयां खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ नववर्ष की खुशियां बांटी।

 

श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माण

श्रमिकों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा निर्माण श्रमिक मृृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना और छत्तीसगढ़

असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल में पंजीकृृत असंगठित श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री

See also  स्मार्ट सिटी सर्जरी 6 - लाखों की लागत के बाद भी केवल प्लान बनकर रह गईं 'हेरिटेज वॉक' में शामिल ये धरोहरें

असंगठित कर्मकार मृृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना संचालित की जाएगी।

इन्हें मिलेगा योजना का लाभ

 

इन योजनाओं में 18 से 60 आयु वर्ग के निर्माण एवं असंगठित श्रमिक लाभान्वित होंगे। मादक द्रव्य पदार्थो के

सेवन, एक-दूसरे को मारपीट और आत्महत्या में हुई मृृत्यु में यह सहायता नही मिलेगी। निर्माण श्रमिकों से

संबंधित राशि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा दी जाएगी तथा असंगठित श्रमिकों से

संबंधित राशि असंगठित कर्मकार मण्डल को राज्य बजट से प्राप्त प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विधायक

मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, श्रमायुक्त सुबोध सिंह उपस्थित थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।