रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। सीएम बघेल ने उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ़्तारी पर ट्वीट करके यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “सन्यासी एवं योगियों के पास हर सवाल का जवाब होता है, लेकिन योगी आदित्यनाथ सवालों से कांपते हैं। न जाने कैसे योगी हैं, जो सवालों से इतना डरते हैं। सेवा की होगी विजय, हम सब में लल्लू अजय।

बता दें कि अजय कुमार लल्लू प्रवासी मजदूरों को कांग्रेस की बसों से भेजे जाने के मामले में 20 मई से लखनऊ की जेल में बंद हैं। इससे पहले आगरा में लॉकडाउन के उल्लंघन के रूप में आरोप में गिरफ्तार किया गया था जहां उन्हें उसी दिन जमानत मिल गई लेकिन उसके तुरंत बाद उन्हें लखनऊ पुलिस ने बसों की सूची में कथित तौर पर फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।