गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

युवा महोत्सव पर सीएम भूपेश बघेल की सौगात, अब संगी एप्प से मिलेगी रोजगार की जानकारी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

युवा महोत्सव के दौरन मुख्यमंत्री ने की मोबाइल एप्प की लॉन्चिंग

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मंगलवार शाम युवा महोत्सव के समापन समारोह में कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार रोजगार संगी मोबाइल एप्प लॉन्च किया।

कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा रोजगार संगी मोबाईल एप्प का निर्माण किया गया है।

 

 

रोजगार संगी मोबाईल एप्प रोजगार प्रदान करने वाली संस्थाओं अथवा व्यक्ति विशेष तथा कौशल प्रशिक्षित युवाओं के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करेगा जिसमें रोजगार प्रदान करने वाली संस्थाएं अथवा व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से सम्पर्क कर सकते हैं तथा प्रशिक्षित युवक जिन्हें अपनी कुशलता एवं रूचि के अनुरूप रोजगार की तलाश है वे विभिन्न संस्थाओं में उपलब्ध रिक्तियों में से बेहतर का चयन कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

चार सौ से अधिक कोर्सेस में प्रशिक्षित युवाओं की सूची अपडेट

रोजगार संगी मोबाईल एप्प में मुख्मयंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत चार सौ से अधिक कोर्सेस में प्रशिक्षित एवं प्रमाणित युवाओं की जानकारी समाहित की गई है। इस एप्प के माध्यम से कोई भी संस्था अथवा व्यक्ति अपनी आवश्यकता अनुसार रिक्तियों की जानकारी पोस्ट कर सकता है।

इस एप्प के माध्यम से युवा रोजगार कार्यालय में पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। रोजगार कार्यालय से रोजगार संबंधी रिक्तियों की जानकारी युवाओं को अलर्ट के माध्यम से प्राप्त होगी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खेल, कौशल विकास मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत,विधायकगण सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख सचिव कौशल विकास श्रीमती रेणु पिल्ले उपस्थित थीं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें,

 Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन