बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

PM मोदी से पूर्व CM रमन सिंह ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी से पूर्व CM रमन सिंह ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅक्टर रमन सिंह ने सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ की राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर विभिन्न मुद्दों पर सिलसिलेवार बातचीत हुई.

इस मुलाकात में डाक्टर रमन सिंह ने कोविड 19 से निपटने के प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों, वैक्सीनेशन और राशन वितरण के लिए किए गए कार्यों के प्रति आभार जताया है.

करीब साल भर बाद हुई मुलाकात

पीएमओ ने दो दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह को फोन कर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात किए जाने का वक्त तय किया था. ऐसे में सम्भावना है कि करीब साल भर के बाद हुई प्रत्यक्ष मुलाकात में कई अहम राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई होगी. इस बीच राज्य की सियासत में कई किस्से कहानियां चर्चाओं में है, जिनमें से एक चर्चा यह भी है कि आलाकमान जल्द ही डाॅ. रमन सिंह की नई भूमिका तय कर सकता है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन