गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

रायपुर में शीतलहर कलेक्टर ने बदला स्कूल का टाइम टेबल, 15 जनवरी तक रहेगा लागू

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन ने रायपुर जिले में लगातार कड़ाके की ठण्ड पड़ने को देखते हुए शाला समय के परिवर्तन को 10 जनवरी से आगे बढ़ाकर 15 जनवरी तक किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने 30 दिसम्बर 2019 से 10 जनवरी 2020 तक शाला समय में परिवर्तन किया गया था। परिवर्तन समय अनुसार दो पाली में संचालित विद्यालयों में से कनिष्ठ विद्यालयों

का समय सुबह 8ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक एवं वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12ः45 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

एक पाली में संचालित शालाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शाला, मदरसा, विद्यालयों

के लिए लागू होगा। यह आदेश 15 जनवरी 2020 तक प्रभावशील रहेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन