कोरिया। कोरिया जिले के खडग़वां थाना क्षेत्र के अखराडाँड़ में कार और बाइक के बीच जोरदार भिडंत

हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर

रूप से घायल है।

 

जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है। तीनों बाइक सवार पंचायत चुनाव में नामांकन का स्कूटनी

कर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि तीनों युवक

सड़क पर ही बिखर गए, शरीर की कई हड्डियां टूट गई और मौत हो गई। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।

 

हादसे के बाद रात होने की वजह से काफी देर तक युवक सड़क पर ही पड़े रहे। इसके बाद राहगीरों का

इनकी तरफ ध्यान गया और लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर

पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कार चालक की हालत नाजुक

है जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवायागया है। जहां इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की

जांच कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebook पर

Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।