रायपुर। कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के साथ बैठक के बाद आज कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव अभियान

समिति की घोषणा कर दी है। चुनाव समिति में 45 सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। साथ ही

प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा भी की गई है, इस समिति में 21 लोगों को शामिल किया

गया है। वहीं घोषणा पत्र समिति के संयोजक नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉक्टर शिव कुमार

डहरिया को बनाया गया है।

 

निकाय चुनाव को लेकर बनी रणनीति :

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आज राजीव भवन में रखी गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष

मोहन मरकाम ने कहा कि बैठक में​ निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है, आने वाले तीन

दिनों तक प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के साथ पहले जिला संगठन,

फिर मोर्चा संगठन और तीसरी बैठक चुनाव समिति की हुई। बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया

See also  तहसीलदार ने शिक्षक से ली रिश्वत, अपने ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर कराये रूपये, जांच के बाद कमिश्नर ने किया निलंबित

ने प्रेसवार्ता में कहा कि जिला चयन समिति की बैठक के बाद मैं आश्वस्त हूं। पुनिया ने कहा कि विधानसभा

चुनाव से बेहतर परिणाम इस निकाय चुनाव में आएंगे।

 

इसके साथ ही उन्होने बताया कि जिला चयन समिति को कल तक नाम का पैनल भेजने के निर्देश दिए गए हैं,

1 दिसंबर से प्रदेश चयन समिति की बैठक शुरु हो जाएगी, अधिकांश नामों की घोषणा 3 दिसंबर को कर दी

जाएगी। जहां पैनल में एक से ज्यादा नाम होंगे, वहां के नाम एक दिन बाद जारी किए जाएंगे।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।