बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Congress CWC in Hyderabad today: हैदराबाद में कांग्रेस सीडब्लूसी की पहली बैठक आज, सीएम भूपेश बघेल, सिंहदेव और कुमारी सैलजा होंगी शामिल

Congress CWC in Hyderabad today: हैदराबाद में कांग्रेस सीडब्लूसी की पहली बैठक आज, सीएम भूपेश बघेल, सिंहदेव और कुमारी सैलजा होंगी शामिल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/हैदराबाद। Congress CWC in Hyderabad today: हैदराबाद में शनिवार 16 सितंबर को नवगठित कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति और चुनाव संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

Congress CWC in Hyderabad today: बैठक में शामिल होने सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस.सिंहदेव, प्रभारी सैलजा, पीसीसी चीफ दीपक बैज, मंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद फूलोदेवी नेताम रात विमान से हैदराबाद पहुंचे हैं।

Congress CWC in Hyderabad today: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सभी सीडब्ल्यूसी सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के चार मुख्यमंत्रियों समेत 84 लोग बैठक में शामिल होंगे।

Congress CWC in Hyderabad today: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अगले दिन 17 सितंबर को कांग्रेस कार्य समिति की विस्तारित बैठक होगी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी 17 सितंबर की शाम को विशाल विजयभेरी रैली में तेलंगाना के लिए छह गारंटियों की घोषणा करेगी।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन