जगदलपुर। नगर निगम में महापौर के चुनाव में काफी उथल-पुथल के बाद आखिरकार कांग्रेस

ने महापौर पद पर कब्जा कर लिया। उनके खिलाफ भाजपा की ओर से दीप्ती पांडे मैदान में थीं।

आखिरकार सफीरा ने मतदान में जीत दर्ज कर महापौर की कुर्सी हासिल कर ली। इस जीत के

साथ ही कांग्रेस ने राजनांदगांव, बिलासपुर में भी जीत दर्ज की।

 

बता दें कि 48 वार्ड वाले जगदलपुर नगर निगम में इस बार संपन्न् हुए चुनाव में 28 वार्डों में

कांग्रेस के प्रतिनिधियों को पार्षद के रूप में जीत मिली, वहीं 19 वार्डों में भाजपा के प्रतिनिधि

जीत कर आए हैं। एक वार्ड में निर्दलीय पार्षद चुना गया है। आज महापौर के लिए हुए मतदान

में भी यही आंकड़ा रहा। सफीरा को 28, दीप्ती को 19 मत मिले, जबकि एक मत स्थगित कर

दिया गया।

 

सफीरा इससे पहले शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही हैं। भाजपा की ओर से महापौर

See also  PM Fasal Bima Yojana: 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसल बीमा, जानें कितना देना होगा प्रीमियम

चुनाव में पराजित होने वाली दीप्ती पांडे पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रही हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।