ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कोरोना पॉजिटिव
ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कोरोना पॉजिटिव

भोपाल/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।


दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही आइसोलेशन में हैं। हरसिमरत कौर ने भी होम क्वारैंटाइन रहने का फैसला लिया है।

उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, देश के 12 राज्यों में मेडिकल ऑक्सीजन का संकट गहराता जा रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार की एम्पॉवर्ड ग्रुप (EG2) ने इमरजेंसी मीटिंग की। मेडिकल इक्यूपमेंट्स की कमी समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि 50 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन दूसरे देशों से आयात कराया जाएगा।

सबसे ज्यादा ऑक्सीन की कमी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, यूपी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।