Congress leaders who break discipline, high command strict, Sonia called a meeting, know who can fall
Congress leaders who break discipline, high command strict, Sonia called a meeting, know who can fall

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है। पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति की बैठक बुलाई है।

बैठक में केवी थॉमस और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत कई नेताओं की गतिविधियों पर चर्चा हो सकती है। हाल ही में पार्टी ने पंजाब, उत्तराखंड में नए पार्टी प्रमुख नियुक्त किए हैं।

सूत्रों के हवाले से लिखा कि सोमवार को होने वाली कांग्रेस डिसीप्लिनरी कमेटी की बैठक में केरल से थॉमस, पंजाब से जाखड़ और मिजोरम से कुछ अन्य पार्टी नेताओं की गतिविधियों को लेकर चर्चाएं की जाएंगी।

खबर के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। समिति की बैठक दोपहर 12 बजे हो सकती है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि मीटिंग कहां होगी।

बता दें कि हाल ही में थॉमस ने पार्टी के फैसले के खिलाफ जाकर कन्नूर में आयोजित सीपीआई-एम के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके लेकर केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरण ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था।

सुधाकरण ने थॉमस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा जाखड़ ने कथित तौर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाना बनाते हुए एससी नेता होने के चलते आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।