रायपुर। प्रदेश के नगर निगम में राजनांदगांव और बिलासपुर के बाद अब राजधानी रायपुर के ​

नगर निमम में कांग्रेस का महापौर बनना तय हो गया है। महापौर का चुनाव 6 जनवरी को होना

है। इससे पहले आज 7 में 6 निदर्लीय पार्षदों ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर

कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। जिन पार्षदों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस

को समर्थन देने की घोषणा की उनमें गोपेश साहू, संध्या नानू ठाकुर, चन्द्रहास निर्मलकर,

बीरेंद्र देवांगन, जितेंद्र अग्रवाल और मन्नू यादव शामिल हैं।

 

बता दें कि कांग्रेस को बहुमत के लिए कांग्रेस को थी 2 पार्षदों की आवश्यकता थी वहीं

अब कांग्रेस और सहयोगियों को मिलाकर पार्षदों की संख्या हुई 40 हो गई है।

 

मेयर पद की दौड़ में ये शामिल

रायपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित एजाज ढेबर,

ज्ञानेंद्र शर्मा, अजीत कुकरेजा, श्रीकुमार मेनन शामिल हैं। अभी तक कांग्रेस ने मेयर पद

के लिए अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।