रायपुर। विवादों में रहे रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह सीएम हाउस में बाकी विधायकों के साथ आ​दिवासी नृत्य महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही निकलने के लिए गए थे। तभी सीएम हाउस तभी घबराहट और चक्कर आने की शिकायत के बाद पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बीपी शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

See also  रास्ते से डॉनल्ड ट्रंप का ट्वीट- कुछ ही देर में सबसे मिलूंगा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।