बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Congress protest at Jantar Mantar: 20 जुलाई को कांग्रेस का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अन्याय के मुद्दों पर घेरेगी सरकार को

Congress protest at Jantar Mantar: 20 जुलाई को कांग्रेस का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अन्याय के मुद्दों पर घेरेगी सरकार को
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Congress protest at Jantar Mantar: नई दिल्ली। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग और अनुसूचित जाति (एससी) विभाग ने देशभर में दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाले कथित उत्पीड़न और अन्याय के मामलों को लेकर संयुक्त अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

Congress protest at Jantar Mantar: यह निर्णय शनिवार को दोनों विभागों की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक के बाद कांग्रेस के एससी विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।

Congress protest at Jantar Mantar: राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि, कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग और अल्पसंख्यक विभाग मिलकर वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ राज्यों, जिलों और ब्लॉक स्तर पर भी सम्मेलन और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

Congress protest at Jantar Mantar: गौतम ने कहा कि, आगामी कार्यक्रमों में आदिवासी विभाग को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सामान्य वर्ग के गरीब तबकों को भी साथ लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज के सभी कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती मिल सके।

Congress protest at Jantar Mantar: इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि, यह अभियान देश के सभी राज्यों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय या उत्पीड़न की घटनाएं सामने आएंगी, वहां कांग्रेस के दोनों विभाग संयुक्त रूप से पीड़ितों के साथ खड़े होंगे और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे।

Congress protest at Jantar Mantar: प्रतापगढ़ी ने कहा कि, पार्टी का उद्देश्य समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के बीच यह विश्वास कायम रखना है कि संविधान सभी नागरिकों को न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि इसी संदेश को लेकर 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन