Congress Working Committee meeting today, 6 panels will present their report, agenda will be decided for Chintan Shivir
Congress Working Committee meeting today, 6 panels will present their report, agenda will be decided for Chintan Shivir

नई दिल्ली। भविष्य की रणनीति और देश के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज होगी। कांग्रेस की शीर्ष कार्यकारिणी की यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों के अलावा देश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों की स्थिति, सामाजिक न्याय और युवा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

कार्य समिति की बैठक में चिंतन शिविर के लिए एजेंडा तय होगा। सीडब्ल्यूसी मुद्रास्फीति, देश की आर्थिक स्थिति, उच्च बेरोजगारी दर और वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति जैसे अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेगी।बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

See also  राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर बवाल! धर्म संसद ने जारी किया अल्टीमेटम, कहा- माफी मांगे नहीं तो हिंदू धर्म से होंगे बाहर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।