बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Mumbai Municipal Corporation elections: BMC चुनाव में वोटिंग से पहले ‘पाडू’ मशीन पर बवाल, जानें क्या है पाडू, जिस पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल

Mumbai Municipal Corporation elections: BMC चुनाव में वोटिंग से पहले ‘पाडू’ मशीन पर बवाल, जानें क्या है पाडू, जिस पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Mumbai Municipal Corporation elections: मुंबई। बीएमसी चुनावों की वोटिंग से पहले ‘पाडू’ (PADU) नामक नई मशीनों के प्रवेश ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहाँ मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने इसे संदेह के घेरे में रखते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, ज​बकि प्रशासन ने इसे केवल एक ‘डिस्प्ले बैकअप’ विकल्प बताया है।

Mumbai Municipal Corporation elections: ठाकरे ने आरोप लगाया कि किसी भी राजनीतिक दल को इस नई मशीन के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने आयोग द्वारा अपनाई जा रही नई प्रथाओं, जैसे कि मतदाताओं से मिलने के समय को शाम 5 बजे तक बढ़ाना और नई मशीनों का उपयोग, पर कड़ी आपत्ति जताई है। ठाकरे ने इस पूरी प्रक्रिया पर संदेह व्यक्त करते हुए पूछा कि आखिर इन मशीनों की जरूरत अचानक क्यों पड़ी?

Mumbai Municipal Corporation elections: क्या है डिप्लॉय प्रिंटिंग ऑक्जिलरी डिस्प्ले यूनिट का असली काम

विपक्ष के बढ़ते दबाव और शंकाओं के बीच मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी ने एक तत्काल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। गगराणी के अनुसार, ‘पाडू’ का पूरा नाम ‘डिप्लॉय प्रिंटिंग ऑक्जिलरी डिस्प्ले यूनिट’ (Deploy Printing Auxiliary Display Unit) है। यह एक छोटा सा अतिरिक्त उपकरण है जिसे सीधे ईवीएम (EVM) के कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के साथ जोड़ा जाता है।

Mumbai Municipal Corporation elections: इस मशीन का मुख्य उद्देश्य तकनीकी विफलता के समय सहायता प्रदान करना है। यदि मतदान के दौरान ईवीएम के कंट्रोल यूनिट का डिस्प्ले अचानक काम करना बंद कर देता है, तो ऐसी स्थिति में ‘पाडू’ मशीन का उपयोग जानकारी प्रदर्शित करने के लिए किया जाएगा। यह मशीन मतदान की प्रक्रिया को अधिक दृश्यमान और पारदर्शी बनाने में मदद करती है क्योंकि इसका डिस्प्ले बड़ा और स्पष्ट होता है।

Mumbai Municipal Corporation elections: VVPAT से कितनी अलग है यह मशीन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ‘पाडू’ मशीन को वीवीपीएटी (VVPAT) समझने की भूल न की जाए। आयुक्त ने बताया कि वीवीपीएटी की तरह यह मशीन कोई कागजी रसीद (Paper Slip) जारी नहीं करती है। वास्तव में, यह भी एक तरह का कंट्रोल यूनिट ही है जो मुख्य रूप से ‘ऑक्जिलरी डिस्प्ले’ (अतिरिक्त डिस्प्ले) देने का काम करता है। इन मशीनों का निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी BHEL द्वारा किया गया है।

Mumbai Municipal Corporation elections: बैकअप के तौर पर 140 यूनिट्स तैनात

आगामी चुनावों के लिए मुंबई में कुल 140 ‘पाडू’ यूनिट्स भेजी गई हैं। ये मशीनें चुनाव अधिकारियों (RO) के पास उपलब्ध रहेंगी। कमिश्नर गगराणी ने आश्वस्त किया कि इन मशीनों की सामान्य परिस्थितियों में शायद ही जरूरत पड़े, लेकिन इन्हें केवल एक ‘बैकअप’ विकल्प के तौर पर रखा गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति या तकनीकी खराबी के समय ही इनका उपयोग पहले विकल्प के रूप में किया जाएगा।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन