गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

बाइक ओवरटेक करने पर विवाद, युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। बाइक ओवरटेक करने को लेकर हुए मामलू विवाद में एक युवक की जान चली गई। खमतराई में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक किया, तो पीछे से एक अन्य बाइक सवार युवक ने टोक दिया। इससे नाराज युवकों ने टोकने वाले युवक के साथ मारपीट की और चाकू मार दिया।

आरोपी युवक

घटना के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी तीन युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मृत युवक का नाम सांई किरण है।

घटना शनिवार शाम की है। खमतराई इलाके में सांई कुमार अपने एक साथी के साथ एक्टीवा में सवार होकर जा रहा था, उसी दरमियान तेज रफ्तार बाइक में सवार दो युवक रुद्र साहू, योगेश भारती व भूषण निषाद गलत तरीके से ओवरटेक कर आगे बढ़ गए। सांई कुमार ने तीनों को देखकर ठीक से बाइक चलाओ कहकर टोक दिया।

इससे नाराज होकर तीनों युवक ने सांई कुमार को रोककर मारपीट करने लगा। उसी दौरान तीनों युवकों ने सांई कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल साईं कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि तीनो आरोपी नशा करने की आदि है। आरोपी रुद्र साहू, योगेश भारती व भूषण निषाद तीनों आरोपियों खमतराई क्षेत्र का ही रहने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सांई किरण अपने साथी के साथ एक्टीवा वाहन में सवार होकर जा रहा था, तभी रूपेश सैलून खमतराई बाजार के पास दो लड़के मोटर सायकल से आए और एक्टीवा वाहन को ओवरटेक करते हुए आगे निकल गए।

प्रार्थी गाड़ी देखकर चलाने की बात कही तो आरोपी गाली गलोच करते हुए आगे देख लेने की बात कही। सांई किरण को उसके दोस्त आयुष ने रूपेश सैलून में छोड़कर मोची दुकान चला गया। तभी वहां पर आरोपी तीन युवक रुद्र साहू, योगेश भारती व भूषण निषाद मोटर सायकल में आये और आयुष के साथ मारपीट करने लगे।

आयुष वहां से भागकर मोची दुकान के बगल में छिप गया। फिर तीनों लड़के रूपेश सैलून में जाकर प्रार्थी के दोस्त सांई किरण के साथ मारपीट करने लगे तो प्रार्थी तथा उसका एक अन्य दोस्त आदित्य तिवारी जाकर बीच बचाव करने लगे तभी रूद्र अपने पास रखे चाकू से सांई किरण को चाकू मार दिया।

उसके दोनों दोस्त मिलकर सांई कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां सांई किरण की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को रविवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 294, 506, 323, 324, 302, 34 के तहत खमतराई थाना मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चाकू एवं मोटर सायकल बरामद कर लिया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन