गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

कोरोनाः देश में अब तक 109 केस, मुंबई में समूह में यात्रा करने पर रोक, कई जगह पर धारा 144 लागू, बहुत जरूरी हुआ तो पुलिस कमिश्नर से इजाजत लेनी होगी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई/नई दिल्ली। देश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए। इनमें से केरल में तीन और महाराष्ट्र में छह और तेलंगाना में एक संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 32 मामलों की पुष्टि हुई है। रूस और कजाखस्तान से लौटी 59 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मुंबई से कोई सामूहिक यात्रा पुलिस कमिश्नर की अनुमति बगैर नहीं की जा सकेगी। सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई में कई स्थानों पर धारा 144 लगा दी गई है, ताकि चौक चौराहों पर लोगों की भीड़ इकट्ठी न सके।

मुबंई पुलिस ने समूह में यात्रा पर पाबंदी लगाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की। उनके बीच राज्य में कारोनावायरस से बने हालात और उससे निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर चर्चा हुई। मुंबई पुलिस ने समूह में यात्रा करने पर पाबंदी लगाई दी है।

कहा है कि एक साथ कई लोगों को कहीं जाना जरूरी हो तो पुलिस कमिश्नर कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अगले आदेश तक मुबंई जू (वीर माता जीजाबाई भोसले उदयन और जू) को बंद करने का फैसला किया है।

वहीं, श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण डोंगरे ने अगले कुछ दिनों तक श्रद्धालुओं से मंदिर न आने की अपील की। मुंबई में मॉल बंद होने से कर्मचारी क्रिकेट खेल रहे।

दिल्ली में संक्रमित मिला पहला मरीज पूरी तरह ठीक

दिल्ली में संक्रमित मिला पहला मरीज पूरी तरह ठीक हो चुका है। उसे शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूत्र के अनुसार, 45 साल का युवक मयूर विहार फेज-2 का रहने वाला है। वह 22 फरवरी को इटली से सौटा था।

संक्रमण की जानकारी होने से पहले उसने हयात होटल में अपने बेटे का बर्थडे मनाया था। 2 मार्च को उसे आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया था। दिल्ली स्वास्थ्य युवक के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रही है। युवक के संपर्क में आए 105 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इसमें दिल्ली के 41 और बाहर के 64 लोग हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन