वैष्णो देवी यात्रा में फूटा 'कोरोना बम', 92 यात्री निकले पॉजिटिव
वैष्णो देवी यात्रा में फूटा 'कोरोना बम', 92 यात्री निकले पॉजिटिव

जम्मू। हरिद्वार के महाकुंभ के बाद श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए नवरात्र के पहले दिन 14,000 से अधिक श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचे जिनमें से 92 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने की खबर सामने आई है।
ज​बकि निगेटिव कोरोना रिपोर्ट या फिर मौके पर ही कोरोना जांच कराये बिना किसी भी श्रद्धालु को यात्रा में नहीं शामिल किया जा रहा है।

कटरा यात्रा से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच 14,281 यात्री वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल होने कटरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि नवरात्र के पहले दिन 48 श्रद्धालु कोरोना से संक्रमित पाए गए। इस बीच, रियासी जिला प्रशासन और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कोविड से संबंधित दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है।

श्राइन बोर्ड ने तय की सीमा

श्राइन बोर्ड ने पहले ही हरेक दिन 25,000 श्रद्धालुओं की अधिकतम सीमा तय कर दी है। गौरतलब है कि पिछले साल, 16 मार्च को महामारी के प्रकोप के बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया था और पांच महीने के बाद, यह 16 अगस्त को एक निर्धारित तरीके से फिर से शुरू हुआ। बता दें कि महाकुंभ में शामिल 100 तीर्थयात्रियों और 20 संतों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

See also  T20 World Cup : पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, विराट कोहली की खराब फॉर्म के बीच क्या टीम इंडिया बचा पाएगी अपनी साख?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।