बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग: देवेंद्र नगर IAS आफिसर्स कॉलोनी में कोरोना की इंट्री, राजस्व बोर्ड चेयरमैन सहित 5 आईएएस अफसर कोरोना पॉजिटिव

ब्रेकिंग: देवेंद्र नगर IAS आफिसर्स कॉलोनी में कोरोना की इंट्री, राजस्व बोर्ड चेयरमैन सहित 5 आईएएस अफसर कोरोना पॉजिटिव
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कोरोना की इंट्री अब आईएएस अधिकारियों तक पहुंच गई है। देवेंद्र नगर आफिसर्स कालोनी में रहने वाले तीन समेत चार आईएएस कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। आईएएस जितेंद्र शुक्ला और राजेश राणा के बाद देवेंद्र नगर आफिसर्स कालोनी में रहने वाले दो आईएएस एक दिन में कोरोना पाजिटिव हो गए हैं।

इनमें छत्तीसगढ़ के सबसे सीनियर आईएएस एवं राजस्व बोर्ड के चेयरमैन सीके खेतान तथा जीएडी, फूड और ट्रांसपोर्ट सिकरेट्री डाॅ0 कमलप्रीत सिंह शामिल हैं। बलौदाबाजार के कलेक्टर सुनील जैन की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आई है, फिलहाल वो होम आईसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल कोरोना के पहली लहर में भी आधा दर्जन से अधिक अधिकारी संक्रमण का शिकार हुए थे। लेकिन, इस बार का कोरोना कुछ अलग है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन