अंबिकापुर/ आलोक शुक्ला। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामुदायिक दूरी और सेल्फ़ आईसोलेशन के निर्देश के बावजूद होटल में शादी पार्टी का आयोजन करने पर सरगुजा पुलिस ने मेज़बान और हॉटल संचालक के विरुद्ध अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 269,270, 188 और एपेडेमिक एक्ट 1897 का सेक्शन 3 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 51(A) (B) की धाराओं के साथ मेज़बान इरफान सिद्दकी और हॉटल संचालक केके अग्रवाल के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज किया है।


साथ ही इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोगों की सूची बना कर अब उनकी जाँच भी कराई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में पूर्व पार्षद इरफान सिद्दीकी के रिश्तेदार दुबई इंग्लैंड से लखनऊ आए फिर यहाँ पहुंचे जिससे पूरे शहर में हड़कम्प मचा हुआ है और लोग प्रशासन पर ऊंगली उठा रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  राजस्व विभाग में हड़कंप! पामगढ़ नायब तहसीलदार और पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB का बड़ा एक्शन

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।