कोरोना
छत्तीसगढ़ में कोरोना पर लगाम लगाने तीन जिलों को मिले सात करोड़

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने भी संक्रमण को रोकने के लिए फंड देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश पर नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर को कुल सात करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।

रायपुर जिले को मिला चार करोड़

मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सहायता कोष अंतर्गत कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए रायपुर जिले को चार करोड़, दुर्ग जिले को दो करोड़ और बिलासपुर जिले को एक करोड़ की राशि आवंटित की गई है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से संबंधित जिले के खाते में जमा कर दी गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सभी पात्र लोगों से कोरोना का टीका लगाए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि टीका के साथ-साथ सावधानी रखते हुए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। यह प्रदेश में कोरोना की रोकथाम करने की दिशा में काफी मददगार साबित होगा।

See also  बड़ी खबर : कस्टम मिलिंग घोटाला केस में ED ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व MD Manoj Soni को लिया हिरासत में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।