राहत: कोरोना के नए केस सिर्फ 18 हजार, एक्टिव मामले अब 2.27 लाख

नई दिल्ली। देश कोरोना पर लगातार जीत हासिल करता दिख रहा है। सोमवार को आए बीते एक दिनों के आंकड़े में सिर्फ 18,132 नए केस ही दर्ज किए गए हैं। यह 215 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है।

इसके साथ ही रिकवरी रेट तेजी से बढ़ते हुए अब 98 पर्सेंट हो गया है। एक तरफ नए केस 18,000 के करीब रहे हैं तो वहीं बीते 24 घंटों में 21,563 लोग रिकवर हुए हैं। इसके चलते एक्टिव केसों का आंकड़ा भी अब 2,27,347 ही रह गया है।

यह पिछले 209 दिनों यानी 7 महीनों में सबसे कम आंकड़ा है। अब तक मिले कोरोना के कुल केसों के मुकाबले एक्टिव मामलों का प्रतिशत देखें तो अब यह 0.67 फीसदी ही रह गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।