लंदन। कोरोना की चपेट में आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन फिलहाल ICU में ही हैं। आईसीयू में भर्ती बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर है। ब्रिटेन प्रधानमंत्री कार्यालय ने देर रात यह जानकारी दी। डाउनिंग स्ट्रीट ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और उनकी अत्याधिक देखभाल के लिए उन्हें ICU में रखा गया है।

बता दें कि 55 वर्षीय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन को कोरोना के लक्षण मिलने के कारण रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर सोमवार को उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी जगह प्रतिनियुक्ति किए गए विदेश सचिव डॉमिनिक रैब ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री बहुत जल्द ही इससे उबर जाएंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।