बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

फिर से डरा रहा कोरोना: 24 घंटे में कोरोना के 46,164 नए मामले, 607 की मौत

फिर से डरा रहा कोरोना: 24 घंटे में कोरोना के 46,164 नए मामले, 607 की मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। दूसरी लहर का पीक निकलने के तीन महीने बाद भी हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। केरल में संक्रमण बेकाबू हो चुका है जिसका असर राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि बीते  दो दिन में नए मामलों में 20 हजार से भी ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,164 नए मामले आए हैं जबकि 607 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,159 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,33,725 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह  4,36,365 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,17,88,440 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक दिन पहले को कोरोना के 37,593 नए मामले आए थे जबकि 648 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 34,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। बुधवार को देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,22,327 थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन