Landing Affected By Bad Weather -मुंबई से रायपुर वाली फ्लाइट के यात्री नागपुर में ग्राउंड हुए
Landing Affected By Bad Weather -मुंबई से रायपुर वाली फ्लाइट के यात्री नागपुर में ग्राउंड हुए

रायपुर। कोरोना की वजह से रायपुर विमानतल से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इस हफ्ते यात्रियों की आवाजाही 24 फीसद घट गई है। इसकी वजह से दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता आदि क्षेत्रों की उड़ानें रद हो रही है।

कल इंडिगो एयरलाइंस, विस्तारा एयरलाइंस, एयर इंडिया और एलायंस एयर की कुल आठ उड़ानें रद रही। बुधवार को भी इन कंपनियों की 21 उड़ानें रद रही। इस प्रकार दो दिनों में कुल 29 उड़ानें रद रही। विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 18 फ्लाइटें संचालित होती है,इसमें से छह फ्लाइटें रद रही।

इसी प्रकार विस्तारा एयरलाइंस द्वारा एक फ्लाइट संचालित की जाती है,इसकी दोनों ही उड़ानें रद रही। इसके साथ ही एयर इंडिया और एलायंस एयर की सभी सभी उड़ानें संचालित रही। रद होने वाली फ्लाइटों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलुरू उड़ान है।

विमानन अधिकारियों का कहना है कि उड़ान रद होने की पहले ही यात्रियों को दे दी जाती है। अगर यात्री चाहे तो अपना रिफंड ले सकते हैं। साथ ही अगर रिफंड न लेना चाहे तो अपनी यात्रा आगे के लिए टाल सकते है।

See also  नर्मदा एक्सप्रेस डेढ़ साल बाद आज फिर से होगी शुरू, कई स्टेशनों पर स्टॉपेज हुआ बंद

नए साल के पहले हफ्ते 24 फीसद हवाई यात्री घटे

तीन से नौ जनवरी तक रायपुर विमानतल से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इस हफ्ते यात्रियों की आवाजाही 24 फीसद घट गई है और इसके पिछले हफ्ते की तुलना में 10 हजार से अधिक यात्री कम हुए है।

यात्रियों की संख्या में हो रही लगातार कमी के चलते विमानन कंपनियों द्वारा भी अपनी फ्लाइटें रद की जा रही है। साथ ही शुरू होने वाली नई फ्लाइटें भी अब आगे के लिए टाल दी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।